चारकोल फेस मास्क कैसे यूज़ करें, जानिए सही जानकारी

आज के इस लेख में हम आपको चारकोल फेस मास्क कैसे यूज़ करें इस बारे में बताएंगे अगर आप भी चारकोल मास्क का उपयोग करना चाहते हैं तो यह लेख आपके लिए उपयोगी साबित होगा।

जैसे-जैसे हम बड़े होते जाते हैं, हमारी त्वचा पतली होती जाती है और उम्र बढ़ने के लक्षण स्किन में दिखने लगते हैं। यह एक बड़ी समस्या है जिसमे प्रदूषण और धूल के कारण स्किन पोर्स बंद हो जाते हैं और त्वचा डल दिखने लगती है। डल स्किन,बंद स्किन पोर्स और अन्य स्किन के प्रॉब्लम को ठीक करने के लिए हम सभी चारकोल का उपयोग करते हैं। चारकोल सभी प्रकार की त्वचा पर काम करता है।

इसका इस्तेमाल रूखी और ऑयली दोनों तरह की त्वचा पर किया जा सकता है। इस काले मास्क को लगाने से आपको थोड़ा दर्द हो सकता है लेकिन यह आपके स्किन के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है बहुत से लोग चारकोल का इस्तेमाल करना नही जानते हैं आइए हम जानते हैं की चारकोल का इस्तेमाल कैसे किया जाता है

चारकोल फेस मास्क कैसे यूज़ करें, जानिए सही जानकारी

चारकोल फेस मास्क कैसे यूज़ करें

चारकोल फेस मास्क का ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाने के लिए हमें इन आसान स्टेप्स को फॉलो करना चाहिए।

  1. मास्क लगाने से पहले अपने चेहरे को अच्छे से साफ करें। इससे मास्क के अवयवों को त्वचा की कोशिकाओं में गहराई से प्रवेश करने में मदद मिलेगी।
  2. गाल, नाक और ठुड्डी सहित चेहरे पर समान रूप से मास्‍क लगाएं। अपनी उंगलियों या नरम ब्रिसल वाले ब्रश का उपयोग करके अपनी त्वचा में मालिश करके मास्क लगाएं।
  3. यह त्वचा की कोशिकाओं से अशुद्धियों और अतिरिक्त तेल को सोखेगा। मास्क के सूखने तक प्रतीक्षा करें। इसे ज्यादा देर तक छोड़ने से बचें क्योंकि इससे आपकी त्वचा रूखी हो सकती है।
  4. 15-20 मिनट के बाद अपने चारकोल फेस मास्क को अच्छी तरह धो लें।
  5. साथ में एक मॉइस्चराइज़र लगाएं। यह आपकी त्वचा को ड्राई होने से बचाए रखेगा। यह आपकी त्वचा को स्वस्थ और चमकदार रखेगा। 

चारकोल फेस मास्क के फायदे

चारकोल मास्क के फायदे निम्नलिखित हैं:

चारकोल मास्क चेहरे की अशुद्धियों को दूर करता है:

चारकोल बैक्टीरिया और टॉक्सिन पदार्थों को आपके स्किन से खींचकर स्किन के अशुद्धियों को दूर करता है। चारकोल मूल रूप से उन चीजों से चिपक जाता है और उसे सोख लेता है ताकि उसे बाहर निकाला जा सके और आपकी त्वचा स्वस्थ और साफ हो सके।

त्वचा में निखार लाता है:

प्रदूषण, यूवी किरणों, धूल, डेड स्किन सेल्स और ऑयल से आपकी त्वचा डल नजर आती है। चारकोल मास्क आपको इन सारी समस्याओं और जमी हुई गंदगी से छुटकारा पाने में मदद कर सकता है, आपकी त्वचा को हाइड्रेट कर सकता है और आपके चेहरे को चमकदार बना सकता है।

पोर्स को साफ करता है:

जब आप अपने चेहरे से मास्क को हटाते हैं तो चारकोल मास्क आपके रोमछिद्रों को गहराई से साफ़ करते हैं। गंदगी,ऑयल , या अन्य सामान्य प्रदूषकों को साफ करने के लिए मास्क आपके पोर्स में गहराई तक जाता है और उसे साफ करता है इससे आपकी त्वचा स्वस्थ और चमकदार दिखती है।

पिंपल्स को ठीक करते हैं:

पिंपल्स तब होते हैं जब डेड स्किन सेल्स, ऑयल और बैक्टीरिया आपकी त्वचा के पोर्स के अंदर फंस जाते हैं और ये बैक्टीरिया पिंपल्स और धब्बे पैदा करते हैं जिससे आपकी त्वचा बेजान और गंदी दिखती है। चारकोल में जीवाणुरोधी गुण होते हैं जो बैक्टीरिया को पोर्स से बाहर निकालने में मदद करते हैं। यह मुहांसों को कम करते है और आपकी त्वचा को सुंदर और बेहतर बनाते है।

ऑयली त्वचा को हटाता करता है:

चारकोल मास्क की सबसे अच्छी बात यह है कि इसे किसी भी तरह की त्वचा पर इस्तेमाल किया जा सकता है। यह आपके चेहरे को नम और हाइड्रेटेड रखता है। यह आपके चेहरे पर ऑयल से छुटकारा दिलाता है और ऑयल के बनाने को धीमा कर देता है। गर्मियों में यह आपके चेहरे से मेकअप को निकलने से भी रोकता है।

बाजार में कई तरह के चारकोल मास्क उपलब्ध हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में:

  • एक्टिवेटेड चारकोल: एक्टिवेटेड चारकोल एक कुछ गैसों और केमिकल का मिश्रण है जिसे बहुत अधिक तापमान पर गर्म करके बनाया जाता है। जब इस चारकोल को आप अपने त्वचा पर लगाते हैं तो यह बुलबुले स्पंज की तरह काम करता हैं जो गंदगी को बाहर निकलता हैं और त्वचा को साफ करता हैं।
  • बम्बू चारकोल: यह रेगुलर चारकोल जैसे ही काम करता है, Bamboo छोटे पोर्स से भरा होता है जो आपकी त्वचा पर गंदगी और ऑयल को पकड़ लेता है और उन्हें चेहरे से हटाता है।
  • नारियल चारकोल: ये चारकोल नारियल से बने होते हैं। यदि आप नारियल के गोले को गर्म करते हैं, तो वे छोटे चारकोल स्पंज बन जाते हैं जो आपकी त्वचा पर गंदगी और ऑयल से छुटकारा पाने में आपकी मदद करते हैं।
  • बिनछोटन चारकोल पाउडर: बिनछोटन चारकोल जापानी ओक के पेड़ों की लकड़ी से बनाया जाता है। इसे “सफेद चारकोल” भी कहा जाता है। अन्य प्रकार के चारकोल की तरह, यह मूल रूप से त्वचा से गंदगी और तेल को बाहर निकालता है।

चारकोल मास्क सुरक्षित है या नही?

चारकोल नेचुरल इंग्रेडिएंट से बना है इसलिए यह पूरी तरह से सुरक्षित है। लेकिन अलग-अलग तरह की त्वचा वाले अलग-अलग तरह के लोग होते हैं जो अलग-अलग तरह के मौसम में रहते हैं इसलिए इसके प्रभाव अलग हो सकते हैं। इसका इस्तेमाल करने से पहले आप इसे अपनी त्वचा के एक छोटे से भाग पर आजमाएं जो आपके लिए सही रहेगा है।

क्या चारकोल मास्क डार्क स्पॉट्स को दूर करता है?

जी हैं हाँ। सक्रिय चारकोल में एक्सफ़ोलीएटिंग गुण होते हैं जो मृत त्वचा कोशिकाओं से छुटकारा पाने में मदद करता है साथ ही काले धब्बों को कम करता है और त्वचा को गहराई से साफ़ करता है।

चारकोल फेस मास्क की सामग्रियाँ

एक चारकोल फेस मास्क में निम्नलिखित सामग्रियां हो सकती हैं। यह सामग्रियां अलग अलग चारकोल मास्क में अलग अलग हो सकती हैं:

  • शहद:  इसमें ह्यूमेक्टेंट गुण होते हैं जो स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं।
  • सेब का सिरका:  यह स्किन के पोर्स को बंद करने और PH लेवल को संतुलित रखने में आपकी मदद करते हैं।
  • बेंटोनाइट क्ले: बेंटोनाइट क्ले चारकोल के समान ही है जिसमें त्वचा की अशुद्धियों को दूर करने की क्षमता होती है। आपकी त्वचा के प्राकृतिक तेलों को संतुलित करने और त्वचा को चमकदार बनाने के लिए इसे चारकोल के साथ इस्तेमाल किया जाता है।
  • काओलिन क्ले: काओलिन क्ले चेहरे की गंदगी और मृत त्वचा कोशिकाओं को खींचकर त्वचा को साफ करती है।
  • वानस्पतिक तेल: वानस्पतिक तेल, जैसे लैवेंडर, जोजोबा के बीज का तेल, गुलाब के बीज का तेल और अंगूर के बीज का तेल कई स्किनकेयर प्रोडक्ट में आते हैं। यह त्वचा को नरम और कंडीशन करने में मदद करते हैं।
  • नारियल का तेल: नारियल का तेल मास्क की सामग्री को एक साथ पकड़ कर रखता है और मास्क को अधिक मॉइस्चराइजिंग बनाता है।
  • नमक और चीनी: नमक और चीनी का उपयोग चेहरे को साफ़ करने के लिए किया जाता है।

आज के इस लेख में हमने चारकोल फेस मास्क कैसे यूज़ करते हैं, इसके बारे जाना। उम्मीद है यह लेख आपके लिए उपयोगी रहा होगा। इस आर्टिकल से सम्बंधित कोई भी सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में अवश्य पूछें।

References

Leave a Comment