इस लेख में हमने आइब्रो को घना कैसे करें, इसके बारे में बताया है, अगर आप भी अपने भौं (ऑयब्रो) को बढ़ाने का तरीका ढूंढ रहें हैं तो यह ल्केह आपके लिए उपयोगी हो सकता है।

जिस तरह सिर पर घने काले बाल चेहरा की सुंदरता बढाती हैं, ठीक उसी तरह घने आइब्रो हमारे चेहरे की सुंदरता को बढ़ाते हैं। एक समय था सभी को पेंसिल-पतली आइब्रो बहुत पसंद था लेकिन हर समय स्टाइल बदलता रहता है तो लोगों के शौक भी बदते हैं अभी बोल्ड आइब्रो का चलन है तो हर कोई जानना चाहता है कि अपने भौं (ऑयब्रो) को घना कैसे करते हैं, अगर आपकी आइब्रो मोटी हैं, तो आपकी आंखें अधिक उभरी हुई दिखेंगी। मोटी आईब्रो के साथ किसी भी तरह का मेकअप भी अच्छा लगता है।

आइब्रो को घना कैसे करें, जानिए बेहतरीन घरेलु उपाय

आइब्रो को घना कैसे करें जानें कुछ आसान टिप्स:

अपनी आइब्रो को घनी करने के लिए उसका अच्छे से देखभाल करना पहला कदम है। जब आप अपनी भौहों की देखभाल करते हैं उन्हें आवश्यक चीजें मिलती हैं जिससे आइब्रो जल्दी घना हो जाता है, आइये जानते हैं कुछ आसान टिप्स जो हमें आइब्रो को घना करने में मदद करेगा:

  • अपनी आइब्रो को ओवरट्रीट करने से बचें: जब आप अपनी आइब्रो को बहुत अधिक प्लक, वैक्स या थ्रेड करते हैं, तो आप बालों के रोम छिद्रों को नुकसान पहुंचा सकते हैं और आइब्रो को पतला बना सकते हैं। अपनी आइब्रो को ओवरट्रीट न करें और उन्हें प्राकृतिक आकार में बढ़ने दें।
  • अपनी आइब्रो को ब्रश करें: यह आपकी आइब्रो को आकार देने का एक अच्छा कदम है। अपने आइब्रो के बालों को धीरे से ब्रश करने के लिए आइब्रो कंघी का प्रयोग करें। अपनी आइब्रो को ब्रश से न खींचे क्योंकि इससे आपकी आइब्रो के बाल झड़ सकते हैं। अपनी भौंहों को धीरे से ब्रश करने से रक्त प्रवाह तेज हो जाता है और बालों के जड़ में अधिक पोषक तत्व और ऑक्सीजन पहुंचता है, जिससे आपकी भौंहों को घना होने में मदद मिलती हैं।
  • अपनी भौंहों के नीचे की त्वचा को मॉइस्चराइज़ करें: रूखी त्वचा के कारण आपकी आइब्रो के आस-पास वाला भाग खुजली, चिड़चिड़ी और परतदार हो सकता है। अपने स्किनकेयर रूटीन के दौरान अपने चेहरे को मॉइस्चराइज़ करते समय, अपनी भौंह के नीचे त्वचा को भी मॉइस्चराइज़ करें।
  • आइब्रो में तेल लगाएं: अपनी आइब्रो पर तेल लगाना और उन्हें नम और मजबूत रखना एक प्राकृतिक तरीका है, जो बालों को स्वस्थ तरीके से बढ़ने में मदद करता है। एक पौष्टिक तेल चुनें, और अपनी भौहों में लगाएं और ब्रश करने के लिए एक स्पूली का उपयोग करें।
  • अपने आइब्रो के बाल को चिमटी से न खींचे: आपकी भौंह के बाल बढ़ते हैं और प्राकृतिक भौंह रेखा के नीचे और ऊपर बिखर जाते हैं इसे आप चिमटी से खींचते है और लंबे समय तक ऐसा करने से आइब्रो की वृद्धि धीमी हो सकती है, इसलिए उन्हें बढ़ने का समय दें, ताकि बाकी के बाल बढ़ सकें और आपकी आइब्रो को प्राकृतिक आकार में भर सकें।
  • आइब्रो बढ़ने में मदद करने वाले सीरम का इस्तेमाल करें: आइब्रो के बाल बढ़ने में छह से आठ सप्ताह लगते हैं, लेकिन आइब्रो ग्रोथ सीरम का उपयोग करके आप इस प्रक्रिया को तेज कर सकते हैं। यदि आपकी भौहें पतली हैं और आप उन्हें बढ़ाना चाहती हैं तो सीरम का उपयोग करें। सीरम आइब्रो के बाल को बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करता है और मॉइस्चराइज़ करके बालों के झड़ने को रोकता है।
  • स्वस्थ भोजन खाएं जो बायोटिन में उच्च हो: बायोटिन नामक विटामिन बालों को बढ़ने में मदद करता है। बालों के झड़ने को रोकने के प्राकृतिक तरीके के लिए आपको अंडे, एवोकाडो, मछली और मूंगफली का सेवन करना चाहिए।
  • अपनी भौहों की मालिश करें: आपको अपनी भौहों की अक्सर मालिश करनी चाहिए। मसाज थेरेपी भौंहों के आस-पास के भाग में अधिक रक्त लाने में मदद करती है। इससे पोषक तत्वों की आपूर्ति और भी बेहतर हो जाती है।
  • पानी पिएं: पानी सामान्य तौर पर आपके शरीर और दिमाग के लिए अच्छा होता है। यह आपके शरीर में सभी हानिकारक चीजों को आपके मूत्र के माध्यम से बाहर निकालने में मदद करता है। हर दिन कम से कम 8-10 गिलास पानी पिएं। इससे आपके शरीर को बेहतर काम करने में मदद मिलेगी और आपके बाल तेजी से बढ़ेंगे।

आइब्रो को घना कैसे करें, जानें घरेलू उपाय

कुछ लड़कियों की आईब्रो बहुत पतली और छोटी होती है तो वो उन्हें घना और लंबा करने के लिए पार्लर जाती हैं। आप घर पर ही प्राकृतिक तरीको को अपना कर और उसे सही तरिके से अप्लाई करके अपनी आइब्रो को घना और भरा बना सकते हैं।

अरंडी का तेल (Castor oil) 

यह एक पुरानी ट्रिक है जो घनी आइब्रो पाने के बेहतरीन तरीकों में से एक है। यह आपके बालों के रोम को पोषण देने और रोम को मजबूत करने में मदद करता है। यह प्रोटीन, फैटी एसिड, एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन से भरपूर होता है। आप हर दिन अपनी आइब्रो के बालों की जड़ों में अरंडी का तेल लगाएं। यह आपके बालों को बढ़ने में मदद करता है और भौहों के महीन बालों को घना करता है।

  • लगाने के लिए अरंडी तेल की कुछ बूंदों को अपने हाथों में लें।
  • अपनी उँगलियों की मदद से आइब्रो पर तेल की मालिश करें।
  • इसे आप लगाकर छोड़ सकते हैं या 30 मिनट के बाद इसे धो सकते हैं।
  • यदि आपको अरंडी के तेल से एलर्जी है, तो शुद्ध अरंडी का तेल आपको खुजली कर सकता है, दाने निकल सकते हैं। इसका इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें।

नारियल का तेल (Coconut oil)

नारियल का तेल एक मॉइस्चराइजर के रूप में काम करता है और यह रक्त प्रवाह में भी मदद करता है। बालों में प्राकृतिक प्रोटीन बालों को टूटने से बचाने के लिए नारियल के तेल में फैटी एसिड और बालों के रोम को कमजोर होने से बचाने के लिए इसमें मौजूद लॉरिक एसिड बैक्टीरिया को मारता है।

नारियल का तेल प्रोटीन और विटामिन ई और आयरन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है जो आइब्रो को स्वस्थ और घना रखने में मदद करता है। आप हर दिन अपनी भौहों पर नारियल का तेल लगा सकते हैं।

  • आइब्रो में तेल को लगाने के लिए रुई का छोटा सा टुकड़ा को तेल में डुबोएं।
  • डुबोएं हुए रुई को अपने आइब्रो में हल्के हाथों से रगड़ें।
  • इसे रात भर लगा रहने दें सुबह उठकर अपने चेहरे को फेसवॉश से धो लें।

जैतून का तेल (Olive Oil)

जैतून का तेल बालों के विकास के लिए अच्छा होता है। इसमें विटामिन ए और ई होता है, विटामिन ई बालों के हर हिस्से को पोषित करता है, और विटामिन ए हमारे शरीर को प्राकृतिक तेल बनाने में मदद करता है और यह आइब्रो को बढ़ने में मदद करता है। दिन में कम से कम एक बार ऐसा करने से कुछ ही हफ्तों में आपको परिणाम मिलने लगेंगे।

अपनी उंगली पर जैतून का तेल की एक बूंद डालें और इसे अपनी भौहें पर रगड़ें। इसे कुछ घंटों तक लगा रहने दें, फिर इसे हटाने के लिए फेसवॉश से चेहरा धो लें।

प्याज का रस (Onion juice)

बालों के विकास के लिए प्याज के रस में बहुत सारी अच्छी चीजें होती हैं, जैसे: सल्फर, सेलेनियम, खनिज, बी विटामिन और सी विटामिन। इससे आइब्रो के बाल तेजी से घने होने में मदद मिलती है। सल्फर शरीर को अधिक कोलेजन बनाने में मदद करता है, जो भौंहों के स्वस्थ विकास के लिए आवश्यक है।

साथ ही यह बालों के रोम को भी मजबूत बनाता है। चूंकि प्याज की गंध तेज होती है, इसलिए गंध से छुटकारा पाने के लिए आप उसमें नींबू के रस का उपयोग कर सकते हैं। हर दूसरे दिन प्याज के रस को अपनी आईब्रो पर लगाएं।

  • प्याज को काट लें, टुकड़ों को ब्लेंडर में डालें और तब तक ब्लेंड करें जब तक कि आपका पेस्ट न बन जाए।
  • रस को छान लें और रस को अपनी आइब्रो पर लगाएं।
  • इसे एक घंटे के लिए छोड़ दें।
  • फिर साफ करने के लिए पतले नींबू के रस में भिगोए हुए कॉटन बॉल का इस्तेमाल करें।

अंडे की जर्दी (Egg Yolk)

आइब्रो के बाल केराटिन प्रोटीन से बने होते हैं और अंडा प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत है जो आपकी भौंहों को बढ़ने में मदद करता है। यदि आप सप्ताह में एक बार इस उपचार का प्रयोग करते हैं तो आपको तेजी से विकास देखने को मिलेगी।

  • अंडे की जर्दी को सफेद से अलग कर लें जर्दी को चिकना होने तक फेंटें।
  • ब्रश का उपयोग करके अपनी भौहों पर लगाएं।
  • इसे 20 मिनट तक रखें और हल्का गर्म पानी से धो लें।
  • अंडे की जर्दी रोमछिद्रों को बंद कर सकती है और मुंहासे पैदा कर सकती है। इसे ज़्यादा इस्तेमाल करने से बचें।

मेथी के बीज (Fenugreek Seeds)

मेथी के बीज बालों को स्वस्थ और चमकदार बनाने के लिए जाना जाता है। ये बीज बालों के रोम के पुनर्निर्माण में मदद करते हैं, जिससे नए बाल उगते हैं। इनमें निकोटिनिक एसिड और प्रोटीन होते हैं जो बालों को बढ़ने में मदद करते हैं। लेसिथिन भी पाया जाता है जो बालों को चमक देता है और इसके प्राकृतिक रंग को बनाए रखने में मदद करता है।

  • मेथी के बीजों को रात भर पानी में भिगोकर रख दें।
  • अगली सुबह इसे पिसकर महीन पेस्ट बनाएं, फिर इसे अपनी भौहों पर लगाएं।
  • इसे 30-45 मिनट तक लगा रहने दें, फिर हल्का गर्म पानी से धो लें।

एलोवेरा (Aloe Vera)

एलोवेरा में एलोएनिन नामक यौगिक होता है जो बालों को बढ़ने में मदद करता है जिससे यह अधिक लचीला होता है और टूटने की संभावना कम होती है। एलोवेरा जेल जल्दी अवशोषित हो जाता है, इसे दिन में एक से अधिक बार उपयोग कर सकते हैं। एलोवेरा उन लोगों के लिए भी अच्छा होता है जिनकी त्वचा पर बहुत अधिक तेल होता है। यह बहुत अधिक तेल से छुटकारा दिलाएगा और बालों के रोम छिद्रों को खोल देगा, जिससे भौंहों के बालों को बढ़ने में मदद मिलेगी। यह भरी हुई आइब्रो उगाने का काम करता है।

  • एलोवेरा की बाहरी पत्ती को छील लें और चम्मच से जेल निकाल लें।
  • जेल को अपनी भौहों पर तब तक रगड़ें जब तक कि वह सुख न जाए।

दूध (Milk)

दूध के बहुत सारे प्राकृतिक फायदे हैं, यही वजह है कि इसे कई स्किन केयर प्रोडक्ट्स में इस्तेमाल किया जाता है। इसमें कैसिइन और मट्ठा नामक दो महत्वपूर्ण प्रोटीन होते हैं। ये स्वस्थ बालों को बढ़ने में मदद करती हैं। इसे रोजाना आप लगा सकते हैं।

  • इसे लगाने के लिए कॉटन बॉल को दूध में भिगो दें।
  • अपनी भौहों को धीरे से रगड़ें।
  • इसे 15 मिनट तक लगा रहने दें, फिर पानी से धो लें।

इस लेख में हमने आइब्रो को मोटा और घना कैसे करें इसके बारे में जाना, उम्मीद है इस लेख में बताये गए टिप्स की मदद से पतली आइब्रो को घना कर पाएंगे। इस आर्टिकल से सम्बंधित कोई भी सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में अवश्य पूछें।

सवाल जवाब

आइब्रो बढ़ाने के लिए कौन सा तेल लगाएं?

अरंडी का तेल,
नारियल का तेल,
जैतून का तेल’
जोजोबा का तेल,
बादाम का तेल

आइब्रो में प्याज का रस लगाने से क्या होता है?

प्याज में ज्यादा मात्रा में सल्फर पाया जाता है और प्याज के रस को आइब्रो में लगाने से उस जगह की ब्लड सर्कुलेशन तेज हो जाता है जो की बालों की ग्रोथ के लिए अच्छा होता है।

References