Hips Ka Kalapan Kaise Dur Kare: क्या आप अपनी हिप्स का कालापन दूर करना चाहते है? क्यों न चाहे यह भी हमारा ब्यूटी का एक हिस्सा होना चाहिए, जिसका हमे ध्यान देना चाहिए। बॉडी का कुछ पार्ट है जिससे हम ध्यान नहीं देते है उनमे से एक हमारा हिप्स भी है जिस पर हम ध्यान नहीं देते हैं लेकिन जब हमें शॉर्ट्स या बिकनी पहननी होती है तभी हम सोचते हैं कि हमारे बट की त्वचा कैसी दिखती है।

हमारे हिप्स की त्वचा कई कारणों से काली हो जाती है, जैसे कि पर्याप्त रक्त प्रवाह न होना, हम अपना अधिकांश समय बैठे रहने में व्यतीत करते हैं, बहुत सारी मृत त्वचा होती है, एक्सफोलिएट नहीं करते हैं, हर समय टाईट कपड़े पहनते हैं, और मॉइस्चराइजिंग नहीं करते हैं इसलिए यदि आप अपने हिप्स और बिकनी लाइन पर काले रंग की त्वचा से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो यहां कुछ नुस्खे बताएं जा रहें हैं जिन्हें आप घर पर ही कर सकती हैं, ताकि आप अपने हिप्स को हल्का और चिकना बना सकें।

हिप्स का कालापन कैसे दूर करें

डार्क हिप्स हमारी त्वचा की एक आम समस्या है जिसे हम अक्सर नज़रअंदाज़ कर देते हैं लेकिन यह कुछ स्थितियों में शर्मनाक हो सकता है। यदि आप अपने काले कूल्हों के रंग को हल्का करना चाहते हैं तो आपको अपनी कुछ आदतों को बदलने और इस क्षेत्र की त्वचा पर अतिरिक्त ध्यान देने की आवश्यकता है और कुछ घरेलू नुस्खों को हिप्स पर अप्लाई करनी होगी:

नारियल का तेल और नींबू का रस

नींबू विटामिन सी से भरपूर होते हैं, यह एक प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट है जो हाइपरपिग्मेंटेशन को कम करने में मदद करते हैं और त्वचा का रंग निखारते हैं। नारियल का तेल एक मॉइस्चराइजर के रूप में काम करता है और इन दोनों का मिश्रण हिप्स में लगाने से कालापन कम करने में मदद करता है।

आवश्यक सामग्री

  • 1 बड़ा चम्मच नारियल का तेल
  • एक चम्मच नींबू के रस

बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका

  • 1 बड़ा चम्मच नारियल का तेल लें और उसमें कुछ बूंद नींबू का रस मिलाएं।
  • इस मिश्रण को धीरे-धीरे अपने हिप्स के काले हिस्से पर हल्के हाथों से रगड़ें।
  • 10-15 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें।
  • फिर इसे पानी से धो लें।
  • इसे आप सप्ताह में दो से तीन दिन लगा सकते हैं।

सफेद चीनी और एवोकैडो तेल, एलोवेरा जेल

चीनी त्वचा को एक्सफोलिएट करने में मदद करती है, यह मृत त्वचा कोशिकाओं से छुटकारा दिलाता है, जो मेलेनिन से छुटकारा पाने में मदद करता है। एवोकैडो में विटामिन सी होता है।

एलोवेरा जेल, जिसमें जीवाणुरोधी और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, ये प्राकृतिक जड़ी-बूटियाँ पोषक तत्वों से भरी होती हैं और त्वचा को अंदर से बाहर तक चमकने में मदद करती हैं। मिश्रण में एलोवेरा जेल मिलाने से यह और प्रभावी हो जाते हैं। जो हिप्स को हल्का बनाने में मदद करते हैं।

आवश्यक सामग्री

  • एक चम्मच चीनी
  • एवोकैडो तेल
  • एलोवेरा जेल
  • एक चम्मच शहद

बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका

  • एक कटोरी लें और इसमें 1 बड़ा चम्मच सफेद चीनी के साथ एवोकैडो तेल और एलोवेरा जेल, शहद मिलाएं।
  • सामग्री को अच्छे से मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें।
  • बना हुआ पेस्ट को लगाने से पहले हिप्स को पानी से साफ कर लें।
  • फिर मिश्रण को लगाएं 15-20 मिनट तक छोड़ दें।
  • इसके बाद इसे हल्का गर्म पानी से धो लें।

हिप्स पर आलू घिसे

आपकी त्वचा पर आलू रगड़ना त्वचा पर काले धब्बे के लिए एक उपचार है। ऐसा माना जाता है कि आलू में मौजूद कैटेकोलेस नामक एंजाइम होता है जिससे त्वचा के काले धब्बे जल्दी से हल्के हो जाते हैं।

आवश्यक सामग्री

  • एक आलू

इस्तेमाल करने के लिए:-

  • सबसे पहले आलू लें और धोकर गोलाकार आकर में पतला-पतला काट लें।
  • काटने के बाद उसमे पेपर पिन की सहायता से छेद कर लें।
  • फिर काला वाला भाग में छेद किया हुआ आलू को रगड़ें।
  • 15 मिनट तक इसे रगड़ें फिर पानी से धो लें।

दही और हल्दी स्क्रब

दही और हल्दी दोनों ही हाइपरपिग्मेंटेशन को कम करने में प्रभावी रूप से काम करते हैं। हल्दी में बेहतरीन एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, तो दही त्वचा को मॉइश्चराइज करता है।

आवश्यक सामग्री

  • 2 छोटे चम्मच दही
  • चुटकी भर हल्दी

बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका

  • 2 चम्मच दही में चुटकी भर हल्दी को मिलाएं और अच्छे से पेस्ट बना लें
  • इस मिश्रण को अपने हिप्स की काली पड़ चुकी त्वचा पर लगाएं।
  • 30 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर पानी से धो लें।
  • इसे आप हप्ते में दो या तीन दिन लगा सकते हैं।

खट्टे अंगूर (Sour Grapes)

अंगूर का खट्टापन विषाक्त पदार्थों और बहुत सारी मृत त्वचा कोशिकाओं से छुटकारा पाने में मदद करता है। साथ ही यह संवेदनशील त्वचा के लिए भी अच्छी है, जो त्वचा की सफाई कर हल्का बनाता है।

आवश्यक सामग्री

  • एक कप खट्टे अंगूर

बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका

  • यदि आप अपने हिप्स को हल्का करना चाहते हैं तो कुछ खट्टे अंगूर लेकर उसका रस निकाल लें।
  • रस को अपने हिप्स पर लगाएं और रात भर के लिए छोड़ दें।
  • अगली सुबह साफ कर लें।
  • लगातार इसका उपयोग करने के बाद रिजल्ट दिखने लगेगा।

आंवला (Gooseberry)

आंवला में विटामिन सी होता है। यह त्वचा की क्षति और काले धब्बे से छुटकारा पाने में मदद करता है। आंवला का मास्क हिप्स में लगाने से यह हिप्स को साफ और एक्सफोलिएट करते हैं जिससे कालापन से छुटकारा मिल सकता है।

आवश्यक सामग्री

  • 3-5 आंवला
  • एक चम्मच नारियल तेल

बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका

  • सबसे पहले आंवला को उबालकर उसका रस निकाल लें।
  • आंवला रस में नारियल का तेल मिलाएं।
  • इसे अपने हिप्स पर लगाएं,15-20 मिनट के लिए छोड़ दे।
  • फिर इसे पानी से धो लें।
  • यदि आप नियमित रूप से इसे उपयोग करते हैं तो रिजल्ट जरूर दिखाई देगा।

चावल के आटे का स्क्रब

त्वचा को एक्सफोलिएट करने के लिए चावल का आटा एक अच्छा आइडिया है। यह डार्क स्किन को हटाने और अशुद्धियों को दूर करने में मदद करता है।

आवश्यक सामग्री

  • एक छोटा कप चावल का आटा
  • दूध

बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका

  • एक बाउल लें और उसमें चावल के आटे के साथ दूध मिलाएं और एक गाढ़ा पेस्ट बना लें।
  • फिर, सभी मृत त्वचा को हटाने के लिए मिश्रण को अपने हिप्स पर गोलाकार गति में हल्के हाथों से रगड़ें।
  • 20-25 मिनट के लिए लगा रहने दें, इसके बाद इसे धो लें।
  • अधिकतम लाभ प्राप्त करने के लिए इस मिश्रण को सप्ताह में कम से कम 4 दिन लगाएं।

नींबू और ग्लिसरीन

नींबू त्वचा का रंग हल्का करता और ग्लिसरीन त्वचा को गोरा करने और नमी बनाएं रखने में सहायता करता हैं। नियमित रूप से या हर दूसरे दिन लगाने पर यह निश्चित रूप से आपको लाभ देगा।

आवश्यक सामग्री

  • कुछ बूंद नींबू का रस
  • एक चम्मच ग्लिसरीन

बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका

  • सबसे पहले एक चम्मच ग्लिसरीन लें और उसमे 4-5 बूंद नींबू का रस मिलाएं।
  • अच्छे से मिलाने के बाद हिप्स के काले वाले भाग में इसे लगाएं।
  • इसे आप रात या दिन में भी लगा सकते हैं।

खीरा, नींबू और दूध

नींबू और दूध को आप टोनर की तरह यूज़ कर सकते हैं यह त्वचा में मॉइस्चराइज की तरह काम करता है और इसमें खीरा मिलाकर पैक भी बना सकते हैं और हिप्स पर लगा सकते हैं, यह त्वचा को हल्का करता है।

आवश्यक सामग्री

  • खीरा
  • दूध
  • नींबू

बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका

  • आधा खीरा लेकर उसे कद्दूकस कर लें।
  • इसमें 2 चम्मच दूध और कुछ बूंद नींबू का रस डालकर अच्छे से मिलाएं।
  • अब इस पेस्ट को हिप्स की डार्क स्किन पर हल्के हाथो से मसाज करते हुए लगाएं।
  • 15 मिनट के लिए छोड़ दे फिर इसे पानी से धो लें।
  • इसे आप सप्ताह में दो या तीन दिन लगा सकते है।

बादाम का तेल और शहद

बादाम के तेल में विटामिन ए, विटामिन ई, ओमेगा-3 फैटी एसिड और जिंक जैसे खास पोषक तत्व पाए जाते हैं जो स्किन को सॉफ्ट और चमकदार बनाते हैं। शहद त्वचा में नमी बनाएं रखते हैं और दोनों का मिश्रण को त्वचा में लगाने पर कालापन को हल्का करता है।

आवश्यक सामग्री

  • 2 चम्मच बादाम का तेल
  • 1 चम्मच शहद

बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका

  • 2 चम्मच बादाम का तेल लें और उसमे 1 चम्मच शहद में मिला लें।
  • इस मिश्रण को डार्क स्किन पर 10 मिनट तक सर्कुलर मोशन में लगाएं।
  • 15 मिनट बाद इसे धो लें।

नीम और एलोवेरा जेल का पेस्ट

एलोवेरा जेल त्वचा में लाल, खुजलीदार वाले भाग में लगाने से आराम मिलता है। तो वहीं यह कालापन कम करने में भी मदद करता है, एलोवेरा में एलोइन नामक एक रसायन होता है, जो त्वचा के कालापन को हल्का करने का काम करता है। साथ ही त्वचा को मॉइस्चराइज़ करता है। नीम में हाइपरपिग्मेंटेशन का गुण होता है जो त्वचा को किसी भी संक्रमण से बचाए रखता है।

आवश्यक सामग्री

  • 1 बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल
  • 5-6 नीम के पत्ते

बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका

  • एलोवेरा का एक पत्ता तोड़ कर उसका जेल निकल लें और अच्छे से मैक्स करें।
  • नीम की पत्ती को पीसकर पेस्ट बना लें और उसमे 1 बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं।
  • इस पेस्ट को हल्के हाथों से मसाज करते हुए अपने हिप्स के डार्क एरिया पर लगाएं।
  • 20 मिनट तक लगा रहने दें और फिर धो लें।

यह भी देखें: चेहरे पर निखार लाने के घरेलू उपाय,

पपीता का स्क्रब

पपीता एक चमत्कारी फल है यह एक बेहतरीन नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट है। जो मृत त्वचा कोशिका और रोम छिद्र को साफ करता हैं जिससे हिप्स का कालापन कम होता है।

आवश्यक सामग्री

  • पक्का पपीता एक छोटा कप
  • एक चम्मच शहद

बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका

  • स्क्रब बनाने के लिए सबसे पहले पक्का हुआ पपीता एक कप लें और मैश कर लें।
  • मैश किया हुआ पपीता में एक चम्मच शहद मिलाएं और इन दोनों को अच्छे से मिलाएं।
  • फिर इसे अपने हिप्स पर लगाएं 15-20 मिनट के लिए लगा रहने दें।
  • फिर हल्के गुनगुने पानी में धो लें।
  • इसे आप सप्ताह में एक या दो दिन लगा सकते हैं।

दूध पाउडर और विटामिन ई

आप अपने हिप्स की त्वचा का रंग हल्का करने के लिए विटामिन ई और मिल्क पाउडर से बने पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। किसी भी मलिनकिरण को दूर करने के लिए प्रभावी ढंग से काम करते हैं।

आवश्यक सामग्री

  • 2 बड़े चम्मच मिल्क पाउडर
  • 4-5 विटामिन ई कैप्सूल

बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका

  • एक चिपचिपा मिश्रण बनाने के लिए सबसे पहले मिल्क पाउडर लें उसमे विटामिन ई कैप्सूल मिलाएं।
  • अब इस मिश्रण से 5 मिनट तक बट्स की त्वचा पर स्क्रब करें और फिर 15 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • फिर इसे नॉर्मल पानी से धो लें।
  • इसे आप सप्ताह में दो से तीन दिन लगा सकते हैं।

बेसन और हल्दी

बेसन आपकी त्वचा को घर पर साफ करने का एक और अच्छा तरीका है। आप बेसन के पेस्ट का उपयोग कर सकते हैं इसे बेहतर काम करने के लिए इसमें हल्दी मिला सकते हैं।

पेस्ट बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

  • 4 बड़े चम्मच बेसन
  • 1 बड़ा चम्मच हल्दी पाउडर
  • दूध

बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका

  • बेसन और हल्दी पाउडर में दूध मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें।
  • पेस्ट का उपयोग करने से पहले लगभग 20 मिनट तक छोड़ दें।
  • इस पेस्ट को अपने हिप्स के प्रभावित क्षेत्र में 5 मिनट तक मालिश करते हुआ लगाएं।
  • 20 मिनट तक लगा रहने दें। अपनी त्वचा से पेस्ट को हटाने के लिए हल्का गर्म पानी का प्रयोग करें।
  • बेहतर परिणाम के लिए इस विधि को हफ्ते में दो से तीन दिन लगाएं।

सवाल जवाब

हिप्स पर फुंसी क्यों होती है?

हिप्स वाला भाग हमेशा ढका रहता है और ज्यादा टाइट फिटिंग कपड़े पहनने से पसीना आता है और कपड़ा न बदलने से पसीना त्वचा में ही सुख जाता है और बहुत देरी तक बैठे रहने से भी फुंसी हो सकते हैं।

मैं अपने कूल्हों को चिकना और गोरा कैसे बना सकती हूं?

कूल्हों को चिकना और गोरा के लिए इन घरेलू उपाय को अपनाएं
1.बेसन और हल्दी का पेस्ट, 2.दूध पाउडर और विटामिन ई, 3.पपीता का स्क्रब, 4.बादाम का तेल और शहद, 5.नीम और एलोवेरा जेल का पेस्ट।

आज के इस लेख में हमने अपने कूल्हों का कालापन कैसे दूर करें, इसके बारे में जाना। उम्मीद है इस लेख में बताये गए घरेलु उपाय आपके लिए उपयोगी साबित होंगे, इस आर्टिकल से सम्बंधित कोई भी सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में अवश्य पूछ सकते हैं।