पेट और कूल्हों की चर्बी कैसे कम करें, जानिए 05 बेस्ट एक्सरसाइज

आज हर कोई अपना शरीर फीट रखना चाहता है लेकिन भाग-दौड़ की जिंदगी में कोई अच्छे से एक्सरसाइज करते हैं तो कोई इसके लिए समय नहीं निकाल पाते हैं साथ ही खानपान की गलत आदत के कारण शरीर का वजन बढ़ने लगता है और पेट और कूल्हों में ज्यादा वसा जमा होने लगता है जिसके कारण हम नेट में सर्च करने लगते हैं की पेट और कूल्हों की चर्बी कैसे कम करें?

महिलाओं में पेट और कूल्हों के आसपास चर्बी एक आम समस्या है। इस जिद्दी चर्बी से छुटकारा पाना मुश्किल हो सकता है लेकिन अपनी जीवनशैली में कुछ बदलाव और लगातार एक्सरसाइज करके इसे कम किया जा सकता है। चलिए इस ब्लॉग में हम जानेंगे की पेट और कूल्हों की चर्बी कम करने के लिए किस तरह के एक्सरसाइज कर सकते हैं।

पेट और कूल्हों की चर्बी कैसे कम करें, जानिए 05 बेस्ट एक्सरसाइज

पेट और कूल्हों की चर्बी कैसे कम करें

पेट और कूल्हे की चर्बी कम करने के लिए एक्सरसाइज के साथ आपने लाइफ स्टाइल पर भी ध्यान देने की जरुरत है एक्सरसाइज के साथ जब हम समय से सब करेंगे तो अपने आप फर्क नजर आने लगेगा।

पर्याप्त नींद लें

पेट और कूल्हे की चर्बी कम करने के लिए आपको पर्याप्त नींद लेनी होगी, नींद हमारे स्वस्थ को विभिन्न प्रकार से प्रभावित करता है नींद पूरा न होने पर वजन का बढ़ना शुरू हो जाता है क्योंकि नींद की कमी से भूख भी बढ़ जाता है और हम ज्यादा खाने लगते हैं। साथ ही नींद की कमी से कोर्टिसोल का स्तर बढ़ जाता है, जिसके कारण पेट और कूल्हे में वसा जमा होने लगता है। कमर और कूल्हों के आसपास की चर्बी से छुटकारा पाने के लिए हर रात 7-8 घंटे सोना चाहिए।

पर्याप्त पानी पिएं

पानी पेट और कूल्हों सहित पूरे शरीर की वजन का कम करने में हमारी मदद कर सकता है। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से पूरे दिन आपको हाइड्रेटेड रहने में मदद मिल सकती है और आपके शरीर की प्राकृतिक प्रक्रियाओं जैसे मेटाबोलाइज़ में मदद करता है। अगर आप पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीते हैं तो आपका मेटाबॉलिज्म धीमा हो सकता है। इससे कैलोरी बर्न करना और वजन कम करना कठिन हो जाता है।

हर दिन कम से कम 8 गिलास पानी पीने का लक्ष्य रखें। अपनी भूख को नियंत्रित करने के लिए भी पानी पी सकते हैं। यदि आप भोजन से पहले पानी पीते हैं, तो आप भरा हुआ महसूस करेंगे और कम खाना खा सकते हैं, जो समय के साथ आपका वजन कम करने में मदद कर सकता है।

रोजाना व्यायाम करें

हेल्दी खाना-पान के साथ रोजाना व्यायाम करना सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद है। नियमित व्यायाम करके शरीर को फीट रख सकते हैं और कैलोरी बर्न करने, मांसपेशियों का निर्माण करने और अपनी कमर और कूल्हों के आसपास की चर्बी कम करने में मदद मिल सकती है। यदि हम रोज व्यायाम करते हैं तो शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहते हैं, तनाव से दूर रहते हैं और वजन भी कम होता है।

खाने में फाइबर की मात्रा बढ़ाएं

आप अपने खाना में फाइबर की मात्रा बढ़ाएं। फाइबर युक्त खाना खाने से यह लम्बे समय तक भरे हुए महसूस कराते हैं यह आपके द्वारा खाने वाली कैलोरी की मात्रा को कम कर सकता है। फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ, जैसे बीन्स, दाल, साबुत अनाज, फल और सब्जियां, आदि को शामिल करें यह पेट और कूल्हों के आसपास की चर्बी कम करने में आपकी मदद करते हैं।

तनाव से दूर रहें

आज हर कोई तनाव में रहता हैं किसी को काम की परेशानी, तो किसी को कुछ का इस तरह बहुत लोग तनाव में रहते हैं जिसके कारण लोगो का वेट बढ़ता जाता हैं अगर आप अपना पेट और हिप्स का चर्बी कम करना चाहते हैं तो आपको तनाव से दूर रखना पड़ेगा और तनाव को दूर करने के लिए हर रोज व्यायाम कर सकते हैं कुछ मिनट शांत बैठ कर ध्यान कर सकते हैं।

पेट और कूल्हों की चर्बी कम करने के 05 बेस्ट एक्सरसाइज

हममें से ज्यादातर लोगों को कमर और कूल्हों के आसपास बहुत अधिक चर्बी होने की समस्या होती है। क्या होगा? अगर हम कहे की कुछ आसान व्यायाम हैं जो पेट और हिप्स की चर्बी कम करने में आपकी मदद कर सकते हैं नियमित रूप से 8 से 10 मिनट तक दौड़ने से आपको अपनी कमर और कूल्हों के आसपास की चर्बी कम करने में मदद मिल सकती है:

Spot running

अधिकांश घरों में ट्रेडमिल नहीं होता है लेकिन चिंता न करें, इस एक्सरसाइज को आप बिना ट्रेडमिल से कर सकते हैं। यह पेट और हिप्स का चर्बी कम करने के साथ ही घुटनों का दर्द भी ठीक करता है।

इस तरह आप सही तरीके से स्पॉट रनिंग कर सकते हैं:

  • आरामदायक स्थिति बनाए रखते हुए एक जगह पर दौड़ना शुरू करें।
  • जितना हो सके अपने पैरों को ऊपर लाने की कोशिश करें और अपनी चाल तेज करें।
  • 1 से 2 मिनट तक ऑन द स्पॉट रनिंग करें।
  • यदि आप शुरुआत कर रहे हैं, तो 20 से 30 सेकंड के लिए जितनी जल्दी हो सके जॉगिंग करने का प्रयास करें।
  • धीरे-धीरे अपना एक्सरसाइज का टाइम बढ़ाए और 2 मिनट जॉगिंग करने के बाद रेस्ट लें।
  • यहां एक मिनट का ब्रेक लें, थोड़ा पानी पिएं और अगले राउंड के लिए तैयार हो जाएं।
  • इस एक्सरसाइज को कम से कम 4 बार दोहराएँ।

इंचवर्म (Inchworm)

अपने शरीर में लचीलेपन को बनाए रखने के लिए इंचवर्म को अपने रोजाना व्यायाम में शामिल करें, कम से कम 5 मिनट इस एक्सरसाइज को करने के लिए समय दें। यह व्यायाम ऊपरी पीठ, बाहों, छाती, पेट, कूल्हों और पैरों के लिए अच्छा होता है।

इंचवर्म को आप इस तरह ठीक से कर सकते हैं:

  • खड़े होते ही अपने पैरों को सीधा कर लें।
  • आगे झुकते हुए अपने हाथों को जमीन पर रखें।
  • अपने पैरों को सीधा रखते हुए धीरे-धीरे अपने हाथों से आगे बढ़ना शुरू करें।
  • अपने हाथों को तब तक आगे बढ़ाएं जब तक कि वे आपके सिर के सामने एक न हों।
  • इसके बाद अपने हाथ को पीछे लेते हुए हिप्स को ऊपर उठाते हुए पैर के अंगूठा को टच करें, ऐसे ही आप इस एक्सरसाइज को 8 से 10 बार करें।

जंपिंग स्क्वैट्स (Jumping squats)

स्क्वैट्स को कई अलग-अलग तरीकों से किया जा सकता है, लेकिन जंपिंग स्क्वैट्स सबसे आसान हैं। यह कसरत न केवल आपको मांसपेशियों के निर्माण, वजन कम करने और कूल्हे की चर्बी कम करने में मदद करेगी।

जंपिंग स्क्वैट्स इस तरह से कर सकते हैं:

  • Jumping squats को करने के लिए आप सीधा खड़े हो जाए।
  • शुरू करने के लिए, अपने पैरों को आधे स्क्वाट में कंधे की चौड़ाई से अलग रखें।
  • आपका बट बाहर हो, हाथ और पीठ सीधी रखें।
  • अब थोड़ा सा छलांग लगाएं और वापस स्क्वैट पोजीशन में आ जाएं।
  • अब इसे 15 से 20 बार दोहराएँ।

पाइक पुश-अप्स (Pike push ups)

यह पेट और कूल्हे की चर्बी कम करने के लिए सबसे आसान एक्सरसाइज है इसे आप कही पर भी आसानी से कर सकते हैं कंधों और ऊपरी पीठ में मांसपेशियों को फैलाने और लंबा करने में मदद करती है। साथ ही यह कंधों और पीठ को अधिक लचीला बनाता है। अगर आप इस एक्सरसाइज को अक्सर करते हैं, तो यह आपके ग्लूट्स और कोर को टाइट करने में मदद करेगा और ढेर सारी कैलोरी बर्न करेगा, जिससे आपको वजन कम करने में मदद मिलेगी।

पाइक पुश अप्स को इस तरह से कर सकते हैं:

  • अपनी एड़ी को नीचे रखें, शरीर एक उल्टे “वी” आकार में होना चाहिए, आपके कूल्हे ऊपर उठे हुए हों और आपका सिर जमीन की ओर छुका हुआ हो।
  • आपके हाथ और पैर कंधे की चौड़ाई से थोड़े चौड़े हो।
  • अपने हाथों के बीच में, अपनी कोहनियों को झुकाते हुए अपने सिर को फर्श की ओर नीचे करें।
  • इसे कम से कम 10-15 बार दोहराएं।

V-tucks

वी-टक एक डबल नी-टक है यह आपके कूल्हों, आपके कोर और आपकी कमर के आसपास की चर्बी को कम करता है। वास्तव में, वी-टक आपके कंधों के लिए अच्छा होता है।

इस तरह आप ठीक से वी-टक्स कर सकते हैं:

  • सबसे पहले पैर को सीधा कर के बैठ जाएँ।
  • अब अपने हाथ को सीधा करें और पैर को धीरे-धीरे उठाएं, अपने घुटनों के ऊपर उठाते हुए, वी-सिट पोजीशन अपनाएं।
  • घुटना को बिना मोड़े पैर को आगे-पीछे करें।
  • इसे 15 से 20 बार दोहराएं।

इस लेख में हमने पेट और कूल्हों की चर्बी कम करने के उपाय के और 05 बेस्ट एक्सरसाइज के बारे में जाना। उम्मीद है इस लेख में बताये गए टिप्स आपके लिए उपयोगी रहे होंगे, इस तरह की आर्टिकल पढ़ने के लिए सखी साथी से जुड़े रहें।

references

Leave a Comment