साफी सिरप का सेवन कैसे करें, जानिए सही तरीका

आज के समय में दाग-धब्बों से छुटकारा कौन नहीं चाहता? और जब दाग-धब्बों से छुटकारा की बात आए और हमदर्द साफी सिरप का नाम न आए तो बात की क्या है? यह हमारे सेहत के लिए अच्छा होने के साथ-साथ यह हमारी स्किन के लिए भी अच्छा होता है।

हमदर्द भारत में सबसे भरोसेमंद ब्रांडों में से एक है। हमदर्द साफी एक प्राकृतिक ब्लड प्यूरीफायर है जो हमारे शरीर को साफ और स्वस्थ रखता है। यह सिरप के रूप में आता है और 14 वर्ष से अधिक उम्र के लोग बिना डरे इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। क्या आप भी इस हमदर्द साफी सिरप का सेवन करना चाहते हैं और जानना चाहते हैं की आखिर साफी सिरप का सेवन कैसे करें? तो चलिए इस लेख में जानते हैं:

साफी सिरप क्या है?

हमदर्द साफी सिरप एक आयुर्वेदिक दवा है इसे आयुर्वेदिक तत्वों जैसे-तुलसी, नीम, चिराता से तैयार किया जाता है। जो शरीर में मौजूद विषैले पदार्थ को बाहर निकालकर ब्लड प्यूरीफायर के रूप में काम करता है और त्वचा को स्वस्थ और पिंपल्स से मुक्त रखता है और आपको अंदर से बाहर एक स्वस्थ त्वचा देता है।

Safi पीने का तरीका क्या है?

  1. सिरप को निकालने से पहले बोतल को अच्छे से हिलाएं।
  2. एक गिलास में लगभग 10ml पानी लें और उसमें 2 चम्मच साफी सिरप को लें और अच्छे से मिलाकर सेवन करें।
  3. हमदर्द साफी को दिन में एक बार लें सकते हैं।
  4. भोजन से कम से कम आधा घंटा पहले साफी का सेवन करें।
  5. 3-4 सप्ताह तक लगातार हमदर्द साफी सिरप का सेवन करें, जिससे ब्लड से विषाक्त पदार्थ निकाल कर विभिन्न प्रकार के त्वचा रोग को ठीक करें।

साफी सिरप इस्तेमाल करते समय ध्यान देने योग्य बातें

  • साफी सिपर का उपयोग करने से पहले बोतल में दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।
  • हमदर्द सफी की सुझाई गई मात्रा ही लें।
  • साफी को ठंडी, सूखी जगह पर रखें जो सीधी धूप से दूर हो।
  • इसे बच्चों की पहुँच से दूर रखें।

साफी सिरप के फायदे

हमदर्द साफी लगभग 28 विभिन्न जड़ी बूटियों के अर्क का मिश्रण है। साफी से आप कई अलग-अलग हर्बल सप्लीमेंट्स के स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आइए जानते हैं की साफी सिरप के फायदों के बारे में:

रक्त को साफ करता है: हमदर्द साफी का हर्बल मिश्रण रक्त में टॉक्सिन से छुटकारा पाने में मदद करता है, जिससे रक्त साफ होता है और व्यक्ति स्वस्थ होता है।

मुहांसे, पिंपल को कम करता है: मुंहासे और पिंपल्स, पेट की समस्या और गंदे खून की वजह से होते हैं साफी के सेवन ब्लड साफ होता है और पेट की समस्या भी दूर होती है जिससे हमें पिंपल्स और मुंहासों से छुटकारा मिलती हैं।

वजन घटाने में सहायक: आपके मन में यह सवाल होगा की साफी पीने से वजन घटता है क्या? हाँ साफी से वजन कम होता है यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालती है और मेटाबोलिज्म में सुधार करती है और स्वस्थ मेटाबोलिज्म वजन घटाने में सहायक होती है।

पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है: यदि आप सुबह खली पेट में 2 चम्मच साफी पिएं तो यह पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है।

साफी के साइड इफेक्ट

साफी जड़ी बूटियों से बनी एक दवा है जिसका लगभग कोई बुरा प्रभाव नहीं है। लेकिन यह अन्य दवाओं के साथ इंटरेक्शन कर कुछ मामूली साइड इफेक्ट पैदा कर सकता है।

साफी सिरप में मौजूद सामग्री

  • साना
  • शीशम
  • सैंडल
  • गिलोय
  • हरार
  • चिरायता
  • नीलकंठी
  • नीम
  • तुलसी
  • चोपचीनी
  • कीकर
  • ब्राह्मी
  • कसनी
  • उन्नाब
  • रेवन चीनी
  • कांड सफैद
  • शोरा देसी

साफी सिरप के price

मार्केट में कोई भी प्रोडक्ट्स का प्राइस एक समान नहीं रहता है यह हमेशा बदलते रहता है ऐसे ही साफी सिरप का प्राइस भी अलग-अलग है 100 ml 52 रू. में और 200 ml 105 रू.में Amazon में उपलब्ध है।

इस लेख में हमने साफी सिरप का उपयोग कैसे करते हैं, इसके बारे में जाना। उम्मीद है यह लेख आपके लिए उपयोगी रहा होगा। इस आर्टिकल से सम्बंधित कोई भी सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में अवश्य पूछें।

References

Leave a Comment