कुछ महिलाएं अपने प्राइवेट पार्ट के साफ़ सफाई पर काफी ध्यान देती है, अगर आप भी अपने प्राइवेट पार्ट की साफ़ सफाई करती हैं तो आपको वी वाश के बारे में अवश्य पता होना चाहिए, आप अपने स्किन के किसी भी पार्ट पर कोई भी प्रोडक्ट यूज़ करते हैं तो उसके बारे में आपको जानकारी होना चाहिए, इस लेख में हम वी वाश क्या है? वी वाश कैसे यूज़ करें, वी वॉश का इस्तेमाल कब करना चाहिए? इसके बारे में जानेंगे।

जिस तरह हम अपना बॉडी को साफ करने के लिए साबुन का इस्तेमाल करते हैं वैसे ही हमें अपने प्राइवेट पार्ट की सफाई के लिए वी वाश का उपयोग करना चाहिए। वजाइना बहुत सेंसिटिव पार्ट है, जिसका पीएच एसिडिक होता है, एसिडिक बैक्टीरिया की ग्रोथ को बढ़ने नहीं देता हैं लेकिन मीडियम जैसे ही कम एसिडिक होता है फंग्स और बैक्टीरिया की ग्रोथ बढ़ जाती है जिससे खुजली, जलन, रूखापन, बदबू का सामना करना पड़ता हैं। वी वॉश यह सिर्फ योनि के लिए बनाया गया है। यह लैक्टिक एसिड से बना है, जो जलन, खुजली, रूखापन और गंध को रोकने और योनि के पीएच संतुलन को बनाए रखने में मदद करता है।

वी वाश कैसे यूज़ करें, जानिए स्टेप बाय स्टेप

वी वॉश क्या है?

वी वाश महिलाओं के प्राइवेट पार्ट को साफ करने के लिए बनाया गया एक हाइजीन प्रोडक्ट है यह योनि के पीएच संतुलन को बनाए रखने में मदद करता है और वजाइना का pH लेवल बैलेंस रख कर जलन, खुजली, रूखापन और गंध जैसी समस्या से बचाता हैं।

वी वाश कैसे यूज़ करें, जानिए स्टेप बाय स्टेप

वी वॉश का इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है इसकी थोड़ी मात्रा लेकर आप वजाइना के बहरी भाग को साफ करें। वी वॉश केवल वजाइना के बाहरी भाग में लगाया जाना चाहिए योनि नलिका के अंदर कभी भी न लगाएं। वी वॉश का कम ही मात्रा लगाना चाहिए क्योंकि इसकी बहुत अधिक मात्रा सामान्य पीएच संतुलन को बिगाड़ सकती है। साथ ही, यह सलाह दी जाती है कि वी वॉश को दिन में केवल एक या दो बार उपयोग करना चाहिए। वी वॉश को यूज़ करने के लिए आप नीचे बताये गए पॉइंट्स को फॉलो करें:

चरण 1: सबसे पहले अपने प्राइवेट एरिया में पानी डालें इसके बाद V वॉश की थोड़ी सी मात्रा अपनी उंगलियों पर लें। .

चरण 2: अब आपको इसे योनि के बाहरी त्वचा पर कुछ सेकंड के लिए धीरे से लगाएं। ध्यान रहें की यह योनी के अंदर न जाये।

चरण 3: इसके बाद योनि की त्वचा को अच्छी तरह से पानी से धो लें और फिर एक नरम, साफ तौलिये से सुखा लें।

अगर आप वी वॉश का पहली बार इस्तेमाल कर रहीं हैं तो एक पैच टेस्ट करें, क्योंकि इससे आपको यह पता लगाने में मदद मिलेगी कि आपको वी वॉश से एलर्जी है या नहीं।

वी वॉश का इस्तेमाल करने के बाद, अगर आपको कोई जलन, खुजली या जलन महसूस हो तो आप डॉक्टर से सलाह लें सकते हैं। V वॉश का उपयोग करना बहुत ही सरल है, इस तरह से आप आसानी से वी वॉश का प्रयोग कर सकते हैं।

वी वॉश का इस्तेमाल क्यों करे

जब नहाने के लिए हम साबुन का इस्तेमाल करते हैं तो साबुन का PH लेवल अधिक होने के कारण यह हमारी वजाइना का PH लेवल को असंतुलित कर देता है, तो ऐसे में नहाने के बाद आपको v wash से वजाइना को साफ करना चाहिए, यह संक्रमण को रोकता है और वजाइना को सुरक्षित रखता है। साथ ही अन्य समस्या से भी बचाता है:

मासिक धर्म: मासिक धर्म के दौरान रक्त और अन्य शारीरिक तरल पदार्थ मौजूद होने के कारण, प्राइवेट पार्ट बैक्टीरिया के विकास और अप्रिय गंध के प्रति अधिक संवेदनशील हो सकता है। वी वॉश के उपयोग से इस पार्ट को ताजा और साफ रखा जा सकता है।

गर्भावस्था: गर्भावस्था के दौरान एक महिला के शरीर में हार्मोनल परिवर्तन होता है जो उसे संक्रमण के प्रति अधिक संवेदनशील बना सकता है। वी वॉश योनि स्वास्थ्य रखरखाव और संक्रमण को रोक सकता है।

यौन गतिविधि: यौन गतिविधि योनि क्षेत्र के सामान्य पीएच संतुलन को बदल सकती है, जिसके परिणामस्वरूप खुजली, संक्रमण और अप्रिय गंध होती है। यौन गतिविधि के बाद, वी वॉश का उपयोग करने से पीएच संतुलन अच्छा करने में सहायता कर सकता है।

वी वॉश के फायदे

वी वॉश वजाइना को साफ और स्वस्थ तो रखता ही साथ इसके उपयोग करने के कई फायदे हैं, जिनमें कुछ इस प्रकार हैं:

  • स्वच्छता बनाए रखता है: वी वॉश प्राइवेट पार्ट को साफ करने में सहायता करता है और खतरनाक कीटाणुओं के विकास को रोकता है जिसके कारण वजाइना से किसी भी प्रकार की दुर्गन्ध नहीं आती है, जिससे स्त्री स्वच्छता को बनाए रखने में मदद मिलती है।
  • वजाइना के पीएच-संतुलन बनाएं रखता है: v wash के प्रयोग से वजाइना वाले भाग में पीएच-संतुलन बना रहता है।
  • सुविधाजनक: वी वॉश लिक्विड, फोम और वाइप फॉर्म विकल्पों में आता है, इसे आप यात्रा में भी लें जा सकते हैं।
  • संक्रमण से बचाता है: वी वॉश में लैक्टिक एसिड होता है, जो की योनि के लिए अच्छा एक प्राकृतिक घटक है। यह प्राइवेट पार्ट के पीएच को संतुलित और स्वस्थ रखता है, जो बीमारियों से बचाव में मदद करता है।

वी वॉश के नुकसान

वैसे तो V वॉश के कोई नुकसान सामने नहीं आये हैं यह अधिकांश महिलाओं के लिए सुरक्षित है लेकिन सभी की स्किन अलग-अलग होती है तो कुछ संवेदनशील त्वचा वाली महिलाओं में वी वॉश के उपयोग से कुछ इस तरह के प्रभाव देख सकते हैं:

  • जलन: वी वॉश का उपयोग करने के बाद, कुछ महिलाओं को हल्की खुजली, जलन हो सकती है।
  • रूखापन: संवेदनशील त्वचा वाली महिलाओं को वी वॉश का उपयोग करने के बाद रूखेपन का अनुभव हो सकता है।
  • अधिक मात्रा में वी वॉश लगाने से प्राइवेट पार्ट का पीएच संतुलन बिगड़ सकता है, हानिकारक कीटाणुओं के विकास को बढ़ावा मिल सकता है और संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है।
  • एलर्जी: वी वॉश में मौजूद एक या अधिक रसायनों के कारण कुछ महिलाओं में एलर्जी हो सकती है।

यह भी देखें: प्राइवेट पार्ट का कालापन कैसे दूर करें

सवाल जवाब

वी वॉश को हम दिन में कितनी बार इस्तेमाल कर सकते हैं?

वी वॉश का उपयोग दिन में एक बार कर सकते हैं।

वी वॉश यूज़ करने से क्या होता है?

वी वाश महिलाओं के प्राइवेट एरिया को साफ़ करने के लिए उपयोग किया जाता है यह एक विशेष हाइजीन प्रोडक्ट है यह वजाइना को संक्रमण से बचाता है।

वी वाश price कितना है?

अलग-अलग ml के बोतल का price भी अलग-अलग है मार्केट में इसका price बदलते रहता है। इसे आप ऑनलाइन और स्टोर में भी खरीद सकते हैं 20 ml VWash Expert Intimate Hygiene का price ₹ 45 है।

वी वॉश का इस्तेमाल कब करना चाहिए?

वैसे तो वी वॉश का इस्तेमाल आप दिन में कभी भी कर सकते हैं लेकिन नहाते टाइम वजाइना वाले भाग में साबुन पानी ph संतुलन को तोड़ देता है इसलिए नहाने के बाद, आप वी वॉश से वजाइना साफ करते हैं तो ज्यादा अच्छा है।

इस लेख में हमने वी वाश कैसे यूज़ करें, इसके फायदे और नुकसान के बारे में जाना, उम्मीद है यह लेख आपके लिए उपयोगी रहा होगा इस आर्टिकल से सम्बंधित कोई भी सवाल हो तो नीचे दिए कमेंट बॉक्स में अवश्य पूछें।